Saturday, July 4, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने फैमिली पहचान पत्र बनवाने का दिया निर्देश

गाजीपुर । जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथमिकता विकास कार्यों की समीक्षा बैठक सीएम डैशबोर्ड दर्पण पर कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने नहरो में सील्ट सफाई की प्रगति कम होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए हुए अधीशासी अभियन्ता देवकली पंप कैनाल का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण का निर्देश दिया। जिला विद्यालय निरीक्षक के बैठक मे अनुपस्थित होने पर स्पष्टीकरण एवं वेतन रोकने, समाज कल्याण अधिकारी द्वारा छात्रवृत्ति की कम प्रगति पर वेतन रोकने एवं स्पष्टिकरण , पर्यटन विकास कार्याे में यूपीपीसीएल द्वारा कराये जा रहे कार्याे की ढीली प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रोजेक्ट मैनेजर यूपीपीसीएल को स्पष्टीकरण का निर्देश दिया । उन्होने कन्या सुमंगला योजना की समीक्षा के दौरान कम प्रगति पर जिला प्रोवेशन अधिकारी को सीएमओ, बीएसए एवं डीआईओ एस से समन्वय स्थापित करते हुए 20 दिनो के अन्दर दस हजार आवेदन एकत्र कराने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होने समस्त खण्ड विकास अधिकारी को अभियान चलवाते हुए फेैमिली पहचान पत्र बनवाने का निर्देश दिया। उन्होने देवकली पंम्प नहर के अधिशासी अभियन्ता को नहरों की साफ सफाई कराने का निर्देश दिया ताकि किसानों को डिमाण्ड के अनुसार टेल तक पानी पहुंचाया जा सके तथा किसानो को सिचाई में किसी प्रकार की असुविधा न होने पाये। उन्होने कुम्भ मेला को देखते हुए खण्ड विकास अधिकारी सदर, देवकली, सैदपुर, बिरनो व मरदह को विशेष अभियान चलाते हुए छुट्टा पशुओ को संरक्षित करने का निर्देश दिया ताकि यात्रियों को आने जाने में कोइ दिक्कत न हो। उन्होंने कहा कि जन कल्याणकारी योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू कर पात्र आम जन मानस को त्वरित गति से लाभ पहुंचाया जाये। कोई भी पात्र व्यक्ति शासन का लाभ परक योजनाओं से वंचित न रहने पाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके पाण्डेय, परियोजना निदेशक राजेश यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, अर्थ एवं संख्याधिकारी चन्द्रशेखर प्रसाद एवं खगेन्द्र सिंह समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समेत समस्त अधिकारी उपस्थित थे।

Popular Articles