कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली धन्यवाद यात्रा

 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली धन्यवाद यात्रा

जमानियां (गाजीपुर)। कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर लोकसभा चुनाव में मिले जनादेश के लिए विधानसभा क्षेत्रों में गुरूवार को धन्यवाद यात्रा निकाली गई। यह यात्रा दुरहिया मोड़ से निकाली गई। जो तहसील मुख्यालय के पास रामलीला मैदान में जा कर सभा में तब्दील हो गई। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि राहुल गांधी पर जनता ने भरोसा दिखाया है। जनपद में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाया। जिस कारण से जनता का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। जिला कांग्रेस कमेटी सचिव नसीम अख्तर ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की जनता ने इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को अभूतपूर्व आशीर्वाद देते हुए भारी बहुमत से चुनाव जिताया है। इस समर्थन के लिए इंडिया गठबंधन एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता जनता को धन्यवाद देते हैं। एआईसीसी कोऑर्डिनेटर शमशाद अहमद कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहेगा और जन समस्याओं के निदान के लिए संसद से सड़क तक संघर्ष करेगा। इस मौके पर चन्द्रिका सिंह‚ जनक कुशवाहा‚ विनोद सिंह‚ अरविन्द कुशवाहा‚ करूणानीधी राय‚ श्याम नारायण कुशवाहा‚ देवेन्द्र सिंह‚ गायत्री गुप्ता‚ संतोष गुप्ता‚ जावेद अहमद खं‚ अखिलेश यादव‚ रविकांत कुशवाहा‚ कुंदन खरवार‚ विजई बिन्द‚ बृजेश कुमार‚ जिशान जलाली‚ कमला यादव‚ माखन वर्मा आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page