मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

 मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी के 45 वें स्थापना दिवस पर शनिवार को जिलाध्यक्ष सुनील सिंह की अध्यक्षता में जिला कार्यालय पर “भारतीय जनता पार्टी का इतिहास विकास” विषय पर विचार गोष्ठी,, मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण सहित जिले के सभी मंडलों के शक्ति केन्द्रों व बुथों पर कार्यक्रम किा गया । जिला कार्यालय पर राज्य सभा सांसद डा संगीता बलवंत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के महानिषीयों ने संगठन संस्थापना के समय राष्ट्रवाद को आगे बढ़ाते हुए भारत को समृद्ध तथा शक्तिशाली बनाने का जो सपना देखा था। उस सपने को बिना भटके और विचलित हुए पार्टी पूरा कर रही है। जिन लोगों ने कभी भारतीय जनता पार्टी का उपहास किया आज वो मुक दर्शक बन पार्टी के ख्याति और उपलब्धियों को देख रहे है।जो आज देश की ही नहीं बल्कि दुनिया का सबसे मजबूत और सशक्त राजनीतिक संगठन बन चुका है। चंदौली लोकसभा के प्रभारी भानुप्रताप सिंह ने कहा कि जनसंघ के जमाने से राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को बहुत प्रताड़ना मिली थी। कभी संसद में भाजपा के मात्र दो सांसदों के जीत कर पहुंचने पर “हम दो ,हमारे दो” के नारे से उपहास किया जाता था। लेकिन सदन में”अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा” के ओजस्वी उदबोधन में अटल जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं जो चरितार्थ हो रहा है। भारतीय जनता पार्टी के अंत्योदय लक्ष्य के सारे सपनों को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरा किया है और कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2024 में भारतीय जनता पार्टी की जीत देश के विकसित भारत के सपनों को साकार करेगी।जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि आज पार्टी के स्थापना दिवस पर हमें संकल्प लेना है कि हम राष्ट्र समृद्धि और संगठन के मजबुती के लिए अपने नैतिक दायित्व का पालन इमानदारी से करेंगे। सुनील सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लम्बे संघर्षो के साथ सभी वर्गों के हितों के लिए लगातार काम किया है। हमें तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने के लिए जुट जाना है और अपने कामों को जन-जन तक पहुंचाना है।

इससे पूर्व मिश्र बाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक कृष्ण बिहारी राय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल और पूर्व चेयरमैन विनोद अग्रवाल,लोकसभा विस्तारक रविप्रकाश, दयाशंकर पांडेय, अच्छेलाल गुप्ता,सुरेश बिन्द, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,ओमप्रकाश गुप्ता, अनिल राजभर, रासबिहारी राय, पंचदेव गोड़,गुलाम कादिर राइनी, शैलेश कुमार राम,मनोज बिंद, राजीव चतुर्वेदी,सुनील गुप्ता, गोपाल राय, भैया लाल तिवारी, अनिल पांडेय, नीतीश दूबे, अजीत सिंह, रामेश्वर तिवारी, गर्वजीत सिंह, सोमेश मोहन राय, जेपी चौरसिया, निर्गुण दास केसरी, रामानुज राय, हर्षित सिंह, गिरधारी जायसवाल, सूर्य प्रकाश यादव, समरेंद्र सिंह, अमरनाथ दुबे, श्याम चौधरी, दिनेश बिन्द,रुपक तिवारी, जयसूर्य भट्ट ,नीखिल राय, अभिनव सिंह,नन्दू कुशवाहा आदि मौजूद थे।संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।

You cannot copy content of this page