मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअल किया आठ थानों के हास्टल का लोकार्पण

 मुख्यमंत्री योगी ने वर्चुअल किया आठ थानों के हास्टल का लोकार्पण

गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से वर्चुवल के माध्यम से उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए 2,310 करोड़ से अधिक के 144 निर्माण कार्यों का लोकार्पण/शिलान्यास तथा 75 जनपदों के 1523 पुलिस थानों में साइबर सेल, 57 जनपदों में साइबर क्राइम पुलिस थाने, 18 मंडल मुख्यालयों पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाने, 8 जनपदों में भ्रष्टाचार निवारण संगठन इकाई थानो की सौगात दी। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह की अध्यक्षता में जनपद के आठ थानो में बैरक/हास्टल/विवेचना कक्ष/साईबर सेल का निर्माण कार्य हेतु थाना गहमर से उत्तर प्रदेश पुलिस अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि इससे पुलिस विभाग अपना बेहतर कार्य करेगी। पुलिस विभाग शान्ति व्यवस्था बनाये रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रही है। जिससे हमारे जनपद में भी निवेशको की संख्या बढ़ी है। इसको धरातल पर लाने के लिए वातावरण बनाया गया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने कहा कि आपने जो देखा यह एक हिस्सा मात्र था इसके पहले जनपद में 27 थाने है 26 सामान्य थाने 01 महिला थाना है और सभी थानो पर मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आधारभूत संरचना का निर्माण हुआ है। इसमें 16 से 32 सीट के हास्टल है। आज जिनका हुआ वह 16 थे। जिसमें काफी थानो के शिलान्यास हो चुके है। इसी के साथ-साथ विवेचना कक्षो का भी निर्माण हुआ है। इसके अलावा शासन से मिले पुलिस विभाग के निधि द्वारा निर्माण कार्य चल रहे है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानो का उपयोग सर्वप्रथम जनता का है। इससे सभी को लाभ मिलेगा कोई भी व्यक्ति पहुचने के बाद वापस नही जायेगा। शिकायत का तत्काल निस्तारण किया जायेगा। उन्होंने आगामी चुनाव को देखते हुए कहा कि यह चुनाव पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण ढ़ंग से कराया जायेगा यदि चुनाव के दौरान चुनाव कार्य में किसी प्रकार का बाधा उत्पन्न करना है तो वह पूरे प्रसाशनिक व्यवस्था का दोषी होगा, उसके विरूद्ध कठोरत्तम कार्रवाई की जायेगी। साईबर से सम्बन्धित कोई भी कार्य हो तो आज से  जनपद में प्रारम्भ हो गया है। अगर आपके बिना जानकारी के खाते से किसी अन्य खाते में पैसा ट्रान्सफर हो गया है या किसी के माध्यम से फ्राड किया जा रहा हो तो साईबर क्राइम के अन्तर्गत आता है जो आपके दूर हो तो तत्काल टोल-फ्री नम्बर -1930 पेन इण्डिया नम्बर है जो तत्काल शेयर कर सकते है तो आपका पैसा एक बढ़ी हानी या नुकसान से बच सकते है।  

You cannot copy content of this page