प्राचार्य ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 प्राचार्य ने जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। राष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज में मंगलवार को 92 बटालियन से संबंधित एनसीसी कैडेट्स जन-जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह जागरुकता रैली स्वामी सहजानंद से कलेक्ट्रेट पहुंची। महिला सशक्तिकरण एवं समाज के विकास विषय पर अपने विचार व्यक्त किये। प्राचार्य वीके राय ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी, प्रदेश की प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के जन्म दिवस पर हर साल महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विलोक सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के लिए अभियान का विषय ‘इंस्पायर इंक्लूजन’ रखा गया है।

यह रैली स्वामी सहजानंद से कलेक्ट्रेट होते हुए पुनः सहजानंद कालेज पहुंची। महिला दिवस पर महिलाए सशक्त कैसे हों इस पर कैडेटों ने विचार व्यक्त किये। एवं नाटक के माध्यम महिलाओं के अधिकार के प्रति जागरूकता उत्पन्न की। इस अवसर पर डॉ. रवि शेखर,सूबेदार मेजर अशोक कुमार, सूबेदार हम बहादुर थापा, सूबेदार रिंगजिन,सूबेदार सुवा राम,हवलदार कुल बहादुर थापा आदि उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page