भाजपा को बहुमत देकर एक बार पुनः मोदी सरकार स्थापित करेंः अभिनव सिन्हा

 भाजपा को बहुमत देकर एक बार पुनः मोदी सरकार स्थापित करेंः अभिनव सिन्हा

सेवराई (गाजीपुर)। तहसील के एक विद्यालय में जरूरतमंदों और असहायों के बीच कड़कड़ाती ठंड से बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिन्हा जरूरतमंदों के बीच स्वयं जाकर उन्हें कंबल भेंट किये।भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने अभिनव सिन्हा को चांदी का मुकुट पहनाया। इसके बाद उप जिलाधिकारी संजय यादव एवं तहसीलदार राम जी को भी सम्मानित किया गया। अभिनव सिन्हा ने इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में बचाव के लिए पांच सौ जरूरतमंदों और असहायों के बीच स्वयं जाकर कंबल का वितरण किया।उन्होने कहा कि वर्षो से पिछड़ा हमारा जिला अचानक 2014 से लेकर 2019 तक विकास के मायने में देश के अग्रिम पंक्ति के जिलों में शुमार हो गया था। इसके पीछे अगर सबसे बड़ा किसी का योगदान था तो वह आप सब देव तुल्य जनमानस का था।

उन्होंने बिना नाम लिए ही मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि यह विचार करने का विषय है कि वह क्या कारण है जिसकी वजह से 2019 से लेकर आज तक विकास के नाम पर एक पत्थर अथवा एक ईट तक नहीं रखी गई। आपके ही आशीर्वाद से मोदी देश के प्रधानमंत्री व योगी मुख्यमंत्री बने हैं। प्रदेश और देश की सरकारों का ध्येय यही है, कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन कैसे आए। सरकार इसके लिए प्रयासरत है। कोरोना काल के दौरान भी भाजपा सरकार ने आपकी राशन और टीकाकरण का बंदोबस्त किया। उन्होंने जनता से अपील किया कि आगामी चुनाव में भी आप अपना आशीर्वाद देकर भाजपा को पुनः बहुमत देते हुए एक बार पुनः मोदी सरकार स्थापित करें। इस मौके पर पंकज राय किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष, ओमप्रकाश राय जिला महामंत्री, डॉ राकेश राय, शक्ति कुशवाहा, अजय शर्मा, मधुमंगल राजभर, प्रदीप राय, श्री प्रकाश सिंह, शोभनाथ जायसवाल, राजीव जायसवाल आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page