कर्मक्षेत्र में जो योगी की भांति चलते हैं, वे ही कर्मयोगी बनते हैंः अरूण सिंह

 कर्मक्षेत्र में जो योगी की भांति चलते हैं, वे ही कर्मयोगी बनते हैंः अरूण सिंह

ग़ाज़ीपुर। अभिनय एकेडमी’ का उद्घाटन बुधवार को नौकापुरा पुरानी गली (रेलवे स्टेशन के पास) सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरुण कुमार सिंह ने फीता काट कर एकेडमी का शुभारंभ किया गया। उन्होंने कहा कि कर्मक्षेत्र में जो योगी की भाति चलते हैं, वे ही कर्मयोगी बनते हैं। अरुण सिंह ने शुभकामनाएं देते हुए एकेडमी के भविष्य की कामना प्रकट की। एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव अरुण कुमार ने अरुण सिंह को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मान किया।
‘अभिनय एकेडमी’ का उद्देश्य विभिन्न क़लाओं का प्रसार करना है। अभिनय, गायन, नृत्य व वादन चारों क़ला का प्रशिक्षण एक ही एकेडमी में प्रशिक्षित शिक्षकों के मार्गदर्शन में होगा। मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव अरुण कुमार ने कहा कि यह एकेडमी युवाओं के लिए एक सुअवसर है अभिनय जगत में अपना भविष्य बनाने के लिए। समारोह में चंद्रशेखर , मनोज पांडेय, प्रिंस सिंह, डॉक्टर विजेंद्र प्रताप सिंह, प्रमोद सिन्हा, डॉक्टर राजेश सिंह, मनोज सिंह (सीजेएम कोर्ट), सुनील सिंह, शीर्ष दीप शर्मा, मनीष पाल, सुरजीत कुमार, हिमांशु यादव, प्रद्युमन यादव, शुभम राय, विशाल सिंह, समीर यादव, राकेश शर्मा, वेद प्रकाश राय, अनुश्री श्रीवास्तव, डॉ.उरूज फातिमा, स्नेहा वर्मा, माया नायर, मिश्रीलाल निषाद, प्रदीप राय, आबिद राइनी, पुष्कर उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे। निदेशक संजीव अरुण कुमार ने सभी का आभार व्यक्त किया।

You cannot copy content of this page