सुभाष बने सिंचाई संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष

 सुभाष बने सिंचाई संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष

गाजीपुर । सिंचाई संघ के प्रांतीय महामंत्री नमो नारायण राय द्वारा सिंचाई संघ के व्यापक हित में लिए गए निर्णय से पूर्वांचल के सिंचाई संघ के लोगो में हर्ष व्याप्त हो गया है।जो संगठन प्रदेश ही नहीं जनपद के विभिन्न खंडों में कई गुटों में बंटा हुआ था। सिंचाई संघ पुन:अपने स्थान पर लौट रहा है। सिंचाई कर्मचारियों ने प्रदेश महामंत्री नमो नारायन राय बधाई दिये। संरक्षक अंबिका दूबे ने कहा कि श्री राय के महामंत्री निर्वाचित होते ही नलकूप मंडल के सभी खंडों के पदाधिकारी उनके नेतृत्व को स्वीकार कर अपनी एक जुटता का परिचय दिया है। उन्होने कहा कि आगामी चरणबद्ध आंदोलन को पूर्ण रूप से सफल बनाने का संकल्प भी लिया गया। इस मौके पर नव मनोनीत प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाष सिंह का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप,वरिष्ठ उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव धीरु,कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण सिंह,जिला मंत्री बैज नाथ तिवारी, प्रमुख उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा,नलकूप खंड प्रथम के अध्यक्ष अश्वनी सिंह,लघुडाल नहर खंड के अध्यक्ष चित्रसेन सिंह,मंत्री जितेंद्र पाण्डेय,नलकूप खंड द्वितीय के अध्यक्ष जमुना सिंह यादव, मंत्री अशोक पाण्डेय,मंडल मंत्री अंगद राम, इंदू शेखर मिश्रा,सूर्यकांत कुमार,सहित समस्त खंडों के शीर्ष पदाधिकारी कार्यालय पर उपस्थित रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृजेश यादव एवं संचालन मंडल मंत्री अंगद राम किये।

You cannot copy content of this page