गाजीपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर “एक पेड़ माँ के नाम” वृक्षारोपड़ अभियान के तहत 20 दिसंबर को जनपद न्यायालय परिसर स्थित ट्रांजिस्ट हास्टल के सामने जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं अन्य समस्त न्यायिक अधिकारियों ने पौधरोपड़ किया। जिला जज धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने कहा कि ऐसे वृक्ष लगाये गये हैं जो आक्सीजन प्रदान करते है व कुछ ऐसे वृक्ष भी है जो फलदार है। कहा भी गया है कि एक वृक्ष सौ पुत्र के समान है। इसी उद्देश्य से हम लोगों ने जो पौधे लगाये है वो मॉ को समर्पित कर लगाये गये है। इस मौके पर संजय हरी शुक्ला, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, शक्ति सिंह-।, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं0-01, राकेश कुमार-VII , अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कक्ष सं0-01, अलख कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी पीए एक्ट, विजय कुमार-IV अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव पूर्णकालिक जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, स्वप्न आनन्द मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी, नूतन द्विवेदी सिविल जज (सी.डि.), दीपेन्द्र कुमार गुप्ता अपर सिविल जज (सी.डि.) व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, जिला शासकीय अधिवक्ता कृपाशंकर राय, वरिष्ठ अधिवक्तागण,डीएफओ विवेक कुमार एवं न्यायालय कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



