लंका मैदान में आठ बजे होगा रावण दहन

 लंका मैदान में आठ बजे होगा रावण दहन

गाजीपुर। अति प्राचीन रामलीला कमेटी “हरिशंकरी” के तत्वाधान में परंपरागत रामलीला मंचन के कार्यक्रम के क्रम में 24 अक्टूबर (मंगलवार) को राम रावण युद्ध के उपरांत रावण वध मंचन के बाद सांयकाल आठ बजे ऐतिहासिक रावण दहन का कार्यक्रम जिलाधिकारी आर्यका अखौरी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं गणमान्य जनता की उपस्थिति में किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से दुर्गा प्रतिमाओं के भसान से पूर्व लंका मैदान में आगमन और प्रभु श्रीराम द्वारा आरती की परंपरागत पूजन कार्यक्रम सांयकाल 7 बजे तक ही होगा।

उसके बाद लीला प्रारंभ हो जाएगी। ऐसी स्थिति में किसी भी दुर्गा प्रतिमाओं को लंका मैदान में आने की अनुमति नहीं होगी। अतिप्राचीन रामलीला कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी बच्चा ने सार्वजनिक दुर्गा पांडाल कमेटियों से अनुरोध किया है कि दशहरा मेला की व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने के लिए कमेटी के साथ जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। सांयकाल 7 बजे तक ही गेट नंबर 4 से दुर्गा प्रतिमाओं का प्रवेश होगा और पारंपरिक रूप से पूजन व आरती के बाद परिक्रमा कर उसी गेट से वापसी होगी। आठ बजे रावण के विशाल पुतले का दहन किया जाएगा।

You cannot copy content of this page