तेजू बिंद पकड़ा गया

 तेजू बिंद पकड़ा गया

गाजीपुर। शहर कोतवाली पुलिस ने रविवार को नवापुरा जजी तिराहा से 19 अक्टूबर को नई बस्ती सकलेनाबाद में हुयी हत्या के मामले में तेजू राम बिंद को गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पुलिस उसके निशानदेही पर हत्या प्रयुक्त सील पत्थर भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत कोतवाली प्रभारी अशेष नाथ सिंह हमराहियों के साथ तेजू बिंद की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रहे थे। मुखबिर की सूचना पर कि संजय राजभर का हत्यारोपी तेजू बिंद कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस नवापुरा जजी तिराहा से बाइक सवार तेजू राम बिंद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पत्थर का सील बरामद कर लिया। 19 अक्टूबर को नई बस्ती सकलेनाबाद निवासी संजय राजभर छत पर सो रहा था। इसी बीच तेजू बिंद छत पर सो रहा संजय के सिर पर पत्थर सील के टुकड़े से वार करके हत्या कर दिया गया था। इस मामले में कोतवाली में रिपोर्ट भी दर्ज करायी गयी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में विशेश्वरगंज चौकी प्रभारी राजीव कुमार त्रिपाठी, हेड.कां. रमेश तिवारी, कां. अजय कुमार तथा कां. लल्ला सिंह शामिल रहे।

You cannot copy content of this page