मनोज सिन्हा ने किया पूर्व प्रमुख रामनाथ यादव की प्रतिमा का अनावरण

 मनोज सिन्हा ने किया पूर्व प्रमुख रामनाथ यादव की प्रतिमा का अनावरण

बाराचवर(गाजीपुर)। ब्लाक अंतर्गत सहतपुर में जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार को अमरनाथ पूर्वांचल इंटर कालेज में स्थापित पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ यादव की आदम कद प्रतिमा का अनावरण किये। इस दौरान मनोज सिन्हा ने कहा कि स्व.रामनाथ समाजवाद के अच्छे सिपाही होने के बावजूद वो अंग्रेजी के अच्छे गुरु भी रहे। अध्यापक के तौर पर उन्होंने अपने विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा देने में कहीं कोर कसर नही छोडी। वे अपने सिद्वान्तों से कभी समझौता नहीं किया।उन्होंने कहा कि शिक्षा के बदलौत ही भारत विश्वगुरु रहा है । यहां के गुरुकुलों में शिक्षा ग्रहण कर निकले लोग जो देश और राष्ट्र के लिए काम किया उसकी बदौलत भारत सोने की चिडिय़ा बना । उस दौर में भारत के कल करखानों में तैयार किये गये सामान दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। भारत के स्टील धातु से बना सामान विश्व में अपना अलग पहचान रखता था। भारत के स्टील से बना जहाज व तलवार का विश्व में अलग पहचान था। भारत का व्यापार पूरे विश्व में होता था। यहां से सामान बनाकर दुनिया के सुदुर इलाके तक जाता था और वहां से सोना भारत में आता था। शिक्षा के बदौलत ही भारत सोने की चिडिय़ा थी। आज भारत विश्व की पाँचवी अर्थव्यस्था है। बहुत जल्द ही यह दुनिया की तीसरी अर्थ व्यवस्था बनने जा रहा है। यह हमारे देश की शिक्षानीति की ही देन है। राजनीति में व्यापार नहीं होना चाहिए। जो लोग राजनीति में व्यापार कर रहे है उन्हें देश की जनता समझ चुकी है और उन्हें मुँहतोड जबाब देने का काम कर रही है ।

हमकों जो जिम्मेदारी मिली है मै आप सभी को भरोसा दिलाता हूं कि आप का यह लाल जम्मू कश्मीर को एक सूत्र में बाँध कर ही दम लेगा ।अंत में उन्होंने कहा की प्रमुखजी हमारे शिक्षक थे, उनकी प्रतिमा का अनावरण कर मैं गौरवांवित महसूस कर रहा हूं । इसके लिये उन्होंने सासंद नीरजशेखर व रामनाथ के परिजनो को धन्यवाद ज्ञापित किये। स्व.रामनाथ के पुत्र बब्बन यादव, अंगद यादव के द्वारा अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट किया गया। वैदिक मंत्र उच्चार व विधि विधान से रामनाथ के प्रतिमा का अनावरण किया गया। विशिष्ट अतिथि राज्यसभा सासंद नीरज शेखर ने कहा कि स्व०रामनाथ यादव की प्रतिमा को तैयार कराने के बाद अनावरण कराने के लिए काफी प्रयास किया। लेकिन सफल नहीं रहा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग उनकी मूर्ति का अनावरण नही करने देना चाहते थे। वे लोग आज इस कार्यक्रम में उपस्थित नही है। और न ही कोई वरिष्ठ समाजवादी नेता मूर्ति अनावरण कार्यक्रम पहुंचा ।जिसकी जोरदार चर्चा हो रही है। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विजयशंकर राय, जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह , कृष्णबिहारी राय,नरेन्द्र सिंह, पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, अरविंद राय,विजयशंकर राय ,श्याराज तिवारी ,नथुनी सिंह ,कृष्णानंद राय ,पूर्व विधायक कालीचरण राज भर ,अंगद यादव,बब्बन यादव,कौशल सिंह,वासुदेव पाण्डेय,कमलेश यादव , कृपाशंकर सिंह,विक्की तिवारी ,टुनटुन सिंह, सत्यदेव सिंह,रामकृत राजभर,अशोक यादव,उमेश सिंह,श्रीप्रकाश राय,राजू सिंह,आदि लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक विरेन्द्र सिंह ने किया तथा संचालन सयुक्त रूप से डा०सानन्द सिंह व कमलेश यादव ने किया।अंत में स्कूल के प्रधानाचार्य अमरनाथ यादव ने कार्यक्रम मे आये हुए लोगो के प्रति आभार प्रकट किया।

You cannot copy content of this page