ईनामियां गिरफ्तार

 ईनामियां गिरफ्तार

भांवरकोल (गाजीपुर)। पुलिस ने शुक्रवार की सुबह इमलिसपुर गांव से गैंगस्टर का आरोपी दस हजार रुपये का इनामी विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। पकड़ गये बदमाश से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अभियुक्तों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष सत्येंद्र राय हमराहियों के साथ नोनहरा थाना के इमलिसपुर गांव निवासी गैंगस्टर का फरार आरोपी विनय कुमार को गिरफ्तार किया है। उसके ऊपर तीन मुकदमें दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में का. देवेन्द्र कुमार यादव, कां. शुभम यादव, कां. सूर्य प्रकाश गुप्ता, कां. मनोज यादव, महिला कां. प्रिंयका राव तथा महिला कां. पूजा गौतम शामिल रहीं।

You cannot copy content of this page