आरएस कान्वेंट स्कूल में ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह किये पौधरोपण

 आरएस कान्वेंट स्कूल में ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह किये पौधरोपण

बाराचवर(गाजीपुर)। आरएस कान्वेंट स्कूल बाराचवर के परिसर में शुक्रवार के दिन बतौर ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह ने पीपल के पौधे का रोपड़ करके वृक्षारोपण का शुभारंभ किया। छात्र-छात्राओ में आम अमरूद शागवन पीपल तथा छायादार पौधो का वितरण किया।इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आनन्द शेखर व वन दरोगा मुकेश राय ने ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह को स्मृति चिन्ह भेट किया। वन महोत्सव का कार्यक्रम एक से 7 जुलाई तक अधिकाधिक मात्रा में वृक्षारोपण कराया जाना है।वन क्षेत्राधिकारी के निर्देशन में वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ। वन क्षेत्राधिकारी आनन्द शेखर ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए शासन द्वारा संचालित वन महोत्सव के बारे में अवगत कराया एवं बच्चों से अधिकाधिक पौधरोपण का आग्रह किया। उन्होने छात्र-छात्राओ को पर्यावरण जागरूकता से सम्बधित शपथ दिलाया कहा कि पर्यावरण का हमारे जीवन में बहुत बड़ा योगदान हो गया प्रदूषण आजकल बहुत तेजी से बढ़ रहा है वनों की कटाई बहुत तेजी से हो रही है। इसका असर मानव जीवन पर पढ़ रहा है।इसको रोकने के लिए पेड़ पौधो को अधिक सख्या में लगाकर देखभाल करने की जरूरत है। ताकी आने वाले समय मे पर्यावरण संतुलन बना रहे। इस दौरान स्कूल के संरक्षक परमहंस सिंह,प्रबंधक यशवन्त सिंह,प्रधानाचार्य अर्जुन राम पाल,कोआर्डिनेटर अरून शर्मा,वन रंक्षक सुखेन यादव,रामअवध माली,छोटू यादव,सोहन सहित स्कूल के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page