एसपी ने महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

 एसपी ने महिला सशक्तिकरण रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

गाजीपुर। मिशन शक्ति की वर्षगांठ पर सोमवार को शहर के भुतहियाटांड से नवरात्रि के छठवें दिन जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा स्कूटी चला कर व स्कूली छात्राओं व महिला पुलिसकर्मियों द्वारा निकाली गई महिला सशक्तिकरण स्कूटी रैली को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस स्कूटी रैली का नेतृत्व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी द्वारा स्कूटी चला कर किया गया । यह रैली भूतहियाटाड़ से शुरू होकर महराजगंज होते हुए सावित्री बालिका इंटर कॉलेज नंदगंज पर समाप्त हुआ। इस मौके पर सावित्री बालिका इंटर कॉलेज में महिला सशक्तिकरण से संबंधित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया।

महिला सशक्तिकरण पर छात्राओं ने भी अपने अपने विचार रखे। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य और नारी सशक्तिकरण के प्रति सभी को जागरूक किया गया तथा नारियों के सुरक्षा,सम्मान व स्वावलंबन के लिए सभी को बढ़-चढ़कर भागीदारी लेने के लिए प्रेरित किया गया।

मिशन शक्ति अभियान के तहत बालिकाओं/महिलाओं की सुरक्षा व उन्हें और अधिक सशक्त व जागरूक बनाने के लिए पुलिस द्वारा प्रतिदिन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस जागरूकता रैली के माध्यम से महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जा रहा है।

सभी बालिकाओं/महिलाओं को हेल्पलाइन नम्बरों का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया। इस अभियान में कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर/ ग्रामीण ,एसडीएम सदर प्रतिभा मिश्रा,सीओ तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी तथा सावित्री बालिका इंटर कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थीं।

You cannot copy content of this page