अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह पर शिविर का आयोजन

 अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह पर शिविर का आयोजन

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर जिला जेल में महिला बन्दियों के साथ शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही जेल का निरीक्षण किया गया। शिविर की अध्यक्षता सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की पूर्णकालिक सचिव कामायनी दूबे द्वारा की गयी। शिविर में विधिक प्रकोष्ठ अधिवक्ता घनश्याम लाल श्रीवास्तव, कारागार अधीक्षक हरिओम शर्मा एवं कारापाल रविन्द्र सिंह यादव उपस्थित रहे।
अन्तर्राष्ट्रीय महिला सप्ताह के अवसर पर महिला कैदियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। पूर्णकालिक सचिव द्वारा बताया गया कि हर साल 08 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। आधी आबादी के सम्मान में इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देना है। हम ये मान सकते है कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिला अधिकार आंदोलन का एक सेन्टर प्वाइंट भी है, जो लैंगिक समानता, प्रजनन अधिकार और महिलाओं के खिलाफ हिंसा और दुर्व्यवहार जैसे मुद्दो पर ध्यान आकर्षित करता है। इसके अलावा महिलाओं के प्रति सम्मान, प्रशंसा और प्यार को दर्शाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय महिला को महिलाओं के आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों के उत्सव के तौर पर मनाया जाता है।

You cannot copy content of this page