पानी अधिक होने से डूब गयी फसल

 पानी अधिक होने से डूब गयी फसल

सेवराई (गाजीपुर)। गहमर पूर्वी पंप कैनाल से निकली मिश्रवलियां माइनर की सफाई नहीं होने के कारण पानी ओवरफ्लो होकर खेतों में घुस गया है। इससे कई बीघे गेहूं की फसल चौपट हो गई है। पीड़ित किसानों ने इसकी शिकायत कई बार विभाग के अदिकारियों से की। इसके बावजूद भी कोई समाधान नहीं कराया गया।मालूम हो कि गहमर पूर्वी पंप कैनाल से निकली मिश्रवलियां माइनर से सैंकड़ो किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। टेल की सफाई कराए बिना ही विभाग ने पानी छोड़ दिया है। इसके चलते नहर ओवरफ्लो होकर पानी किसानों के खेत में गिर रहा है। जिससे किसानों की करीब पचास बीघे फसल डूब गई है। किसान परेशान है कि उनकी डूबी फसल का क्या होगा। पीड़ित किसान फकरुद्दीन खान, मास्टर फैयाज, विनोद कुशवाहा, रामनाथ कुशवाहा, गोरख कुशवाहा, हिरेंद्र यादव, घिसयावन यादव, जवाहिर, एजाज खान, जाबिर खान, हाजी कल्लू, बारीक खान आदि ने विभाग से पानी बंद करने की मांग की है। गुस्साएं किसानों का कहना है कि फसलों के नुकसान की भरपायी विभाग करें नहींतो तो आंदोलन करने का बाध्य होगें।

You cannot copy content of this page