पुलिस कर्मी ने बचायी वृद्व महिला की जान

 पुलिस कर्मी ने बचायी वृद्व महिला की जान

गाजीपुर। मेडिकल कालेज के आईसीयू वार्ड में भर्ती बादामी देवी( 60) का आपरेशन किया गया। आपरेशन के बाद उन्हें ए पॉजिटिव ब्लड की आवश्यकता थी। वृद्ध असहाय महिला के परिवार का कोई भी सदस्य उनकी मदद नहीं कर रहा है। महिला का आपरेशन संजीव गुप्ता और सबके सहयोग से हुआ है। डाक्टर के ऑपरेशन करने के बाद महिला के शरीर में ब्लड कम हो गया। डाक्टर ब्लड चढ़ाने को बोले। महिला के साथ कोई ब्लड डोनेट करने वाला नही था। जब इसकी जानकारी समाजसेवी कुवर वीरेन्द्र सिंह को हुई तो उन्होने सर्विलांस सेल में कार्यरत हेड कांस्टेबल संजय सिंह रजावत को बताया। संजय सिंह रजावत ने सर्विसलांस सेल के हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार के साथ मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचे और रक्तदान किया।

You cannot copy content of this page