जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, मृत्युंज्य सिंह बने मंत्री

 जितेंद्र सिंह अध्यक्ष, मृत्युंज्य सिंह बने मंत्री

गाजीपुर। विकास भवन में बुधवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के विकास भवन शाखा के नवनिवार्चित पदाधिकारियों को पूर्व अध्यक्ष एवं संरक्षक अंबिका दुबे ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। मालूम हो कि 27 जनवरी को अधिवेशन के दौरान पदाधिकारियों को निर्वाचित किया गया था। शपथ ग्रहण समारोह में अंबिका दूबे ने कहा कि नव निर्वाचित पदाधिकारियों के नेतृत्व में कर्मचारियों की समस्या का समाधान अधिकारियों एवं संघ के मध्य का सामंजस्य एवं संवाद स्थापित कर निराकरण किया जाएगा। नव निर्वाचित अध्यक्ष जितेंद्र सिंह एवं मंत्री मृत्युंजय सिंह ने कर्मचारियों के प्रति आभार जताते हुए आश्वस्त किया कि कर्मचारियों के विश्वाश पर खरा उतरने का प्रयास होगा। मंत्री ने कहा कि विकास भवन के समस्त कार्यालय के कर्मचारियों की सहमति बना कर कार्यकारिणी का विस्तार किया जायेगा। संरक्षिका सविता सिंह ने विकास भवन की इकाई के गठन के आयोजन को परिषद के इतिहास में मिल का पत्थर बताया। इस अवसर परिषद के पूर्व मंत्री ओमप्रकाश यादव , वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप, सुबास सिंह, मंत्री बैजनाथ तिवारी, प्रमोद मिश्रा, जमुना यादव,राम नगीना यादव,ईश्वर यादव,राजेश यादव,संजय दुबे,पंकज यादव,आलोक चौबे, तेजबहादुर,बृजेश यादव तथा सूर्यकांत सहित सभी कर्मचारी उपस्थित रहे ।
अध्यक्षता सविता सिंह एवं संचालन संजय दुबे ने किया।

You cannot copy content of this page