सपना सिंह ने किया सीएम योगी और अन्नपूर्णा देवी का सम्मान

 सपना सिंह ने किया सीएम योगी और अन्नपूर्णा देवी का सम्मान

गाजीपुर। राष्ट्रीय अध्यक्ष और सीएम के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पहले कुर्था के पवहारी बाबा आश्रम में पूजन अर्चन करने के बाद दोनों लोग सीधे पूर्व सैनिक संवाद में पहुंचे। जहां पूर्व सैनिकों का सम्मान किया गया। जिला पंचायत अध्‍यक्ष सपना सिंह ने पूर्व सैनिक सम्‍मान एवं संवाद कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍य नाथ व केंद्री मंत्री अन्‍नपूर्णा देवी का पुष्प गुच्छ देकर स्‍वागत किया।

सपना सिंह ने कहा कि योगी जी प्रदेश के विकास पुरुष है, जबसे मुख्‍यमंत्री का कार्यभार संलाभा है तबसे प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। महाराज जी की सरकार में सबसे ज्‍यादा नारी सशक्तिकरण के तहत महिलाओ का सम्‍मान हुआ है। आज महिला हर क्षेत्रो में आगे बढ़कर भाग ले रही है।

You cannot copy content of this page