संगठन ही सेवा है के सिद्धांत पर कार्य करते है…

 संगठन ही सेवा है के सिद्धांत पर कार्य करते है…

गाजीपुर।भाजपा कार्यालय पर महिला मोर्चा की साधना राय, पिछडा वर्ग मोर्चा के मनोज बिंद एवं अनुसूचित मोर्चा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेश कुमार राम को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी “संगठन ही सेवा है” के सिद्धांत पर कार्य करते हुए आज आम जनमानष के हृदय में अपना स्थान मजबूती से स्थापित कर चुकी है। भाजपा कार्यकर्ता सत्ता के लिए नहीं लोकतंत्र के मजबूती तथा सेवा के प्रति समर्पित राजनीति करती है। जो राष्ट्र वैभव के लिए गम्भीर सोच,विचार रखते हुए किसी भी त्याग, बलिदान से पीछे नहीं हटती।इस अवसर पर जिलामहामंत्री प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता,सुमित तिवारी,शशिकांत शर्मा, अविनाश सिंह,सुनील यादव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%98%E0%A5%82%E0%A4%B0%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E0%A4%B9-762x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%A8%E0%A5%8B%E0%A4%A6-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%AF-%E0%A4%B9%E0%A5%8B%E0%A4%9F%E0%A4%B2-%E0%A4%97%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%A1-791x1024.jpg

You cannot copy content of this page