मां आदिशक्ति सेवा संस्थान के सदस्यों ने किया पौधरोपण

 मां आदिशक्ति सेवा संस्थान के सदस्यों ने किया पौधरोपण

गाजीपुर। मां आदिशक्ति सेवा संस्थान के सदस्यों द्वारा गुरुवार को पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर लंका मैदान सहित अन्य स्थानों पर 250 से अधिक पौधरोपण किया गया। संस्था के सदस्यों ने बताया कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए संस्था पिछले कई वर्षों से पौधरोपण का कार्य करती चली आ रही है।

हमें सुद्ध हवा और आक्सीजन मिले, इसके लिए लोगों को पौधरोपण के प्रति लोगों को जागरूक करने का कार्य किया जाता रहा है। पौधरोपण कार्यक्रम में सुजीत सिंह, टुन्नू सिंह, संजय जायसवाल, धीरेंद्र कुशवाहा, तारकेश्वर सिंह, कुणाल कश्यप, राहुल कुशवाहा, शुभम सोनी, विक्की कुमार, आशुतोष दीक्षित, विपिन यादव, पंकज यादव, रतन, पुष्कर सिंह, अतुल तिब्रेवाल आदि मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page