पाउडर के साथ पकडे़ गए
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने शुक्रवार की देर शाम वाहन चेकिगं के दौरान लंका तिराहे से तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके पास से नशीला पाउडर बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र चौकी प्रभारी गोरा बाजार सुनील कुमार तिवारी और हमराहियों के साथ लंका तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान तीन संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई। जैसे ही पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया, भागना चाहे। इस पर पुलिस ने घेरेबंदी कर दबोच लिया। गिरफ्त में आए बरेसर थाना के तियरा निवासी रमेश सिंह के पास से 250 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर, इसी थाना क्षेत्र के नसीराबाद निवासी दीपक सिंह के पास 100 ग्राम और कासिमाबाद थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव निवासी भगवान सिंह यादव के पास से 150 ग्राम अल्प्राजोलम पाउडर बरामद किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में अभियुक्तों का चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में रजागंज चौकी प्रभारी पवन कुमार, हेड कांस्टेबल संजय कुमार, कांस्टेबल आशीष सरोज, कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल कृष्णमुरारी मल्ल शामिल रहे।