नगर पालिका ने किया आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण

 नगर पालिका ने किया आरओ वाटर प्लांट का लोकार्पण

This image has an empty alt attribute; its file name is 26-%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A7%E0%A5%87%E0%A4%95%E0%A5%83%E0%A4%B7%E0%A5%8D%E0%A4%A3-%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%B5%E0%A5%87%E0%A4%B2%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B8-%E0%A4%A4%E0%A5%80%E0%A4%A8-649x1024.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%9C%E0%A5%80-%E0%A4%B2%E0%A4%BF%E0%A4%9F%E0%A4%B0%E0%A4%BE-1024x878.jpg
This image has an empty alt attribute; its file name is 14-%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A5%8D%E0%A4%9E%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%A8-%E0%A4%B8%E0%A4%A8%E0%A4%AC%E0%A5%80%E0%A4%AE.jpg

—नपा द्वारा जारी है विकास कार्यों के लोकार्पण का क्रम

गाजीपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा विकास कार्यों के लोकार्पण का क्रम जारी है। इसी क्रम में शहर के पूर्वी छोर स्थित तुलसिया पुल पर स्थापित आरओ वाटर प्लांट 150 लीटर प्रति घंटा की क्षमता का लोकार्पण मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय, भाजपा काशीक्षेत्र की उपाध्याक्ष सरोज कुशवाहा एवं नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने संयुक्त रूप से किया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि नगर पालिका जनहित व विकासहित के लिए काफी प्रयत्नशील है और नगर में चारो तरफ बारी-बारी से विकास कार्यों के लोकार्पण किए जा रहे हैं। इससे यह प्रमाणित होता है कि नगर में जनता की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए नगर पालिका लगातार कार्य कर रही है। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि एक गृहिणी के रूप में घर की व्यवस्था चलाने वाली महिला सरिता अग्रवाल जब नगर पालिका की कुर्सी पर विराजमान हुई तो उसी भाव से नगर के विकास के लिए क्या-क्या आवश्यकताएं हैं और क्या-क्या अपेक्षाएं हैं, इसका ध्यान देते हुए नगर के प्रत्येक क्षेत्र में विकास किया है, जिसके लिए मैं गाजीपुर की जनता की तरफ से उनको बधाई देती हूं।

नपा अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने आरओ वाटर प्लांट के माध्यम से गरीब जनता को शुद्ध ठंडा पेयजल उपलब्ध कराने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अन्तोदय के सिद्धांत पर काम करते हुए हम लोगों ने गरीबो, मजदूरो एवं शोषितो आदि के लिए पेयजल की व्यवस्था की है। हम सब नगर के विकास के लिए कृत संकल्पित हैं। नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति के पूर्व सदस्य सुनील सिंह, रासबिहारी राय, निर्गुणदास केशरी, अर्जुन सेठ, व्यापार मण्डल के जिलाध्यक्ष विजयशंकर वर्मा, सभासद शफकतुल्लाह, अनिल वर्मा, नफीस अहमद एवं ओमप्रकाश वर्मा ने अपना विचार व्यक्त करते हुए लोगों को नगरपालिका के विकास कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर भाजपा के नगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, सभासद/प्रतिनिधि सोमेश मोहन राय, हेयात मुहम्मद, नन्हें खां, संजय कटियार, अजय राय दारा, हरिलाल गुप्ता, सुशील वर्मा, विनोद कुशवाहा के अतिरिक्त अजय कुशवाहा, अभिनव सिंह छोटू, अविनाश सिंह सोनू, बुच्ची बिन्द, विनोद गुप्ता, आकाश दीप, जवाहर गुप्ता, प्रमोद गुप्ता, भानू केशरी, अजीत जायसवाल आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता जवाहर जायसवाल व संचालन सोनू गुप्ता ने किया।

You cannot copy content of this page