सदैव सेवा भाव का कार्य करता हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघःरविंद्र श्रीवास्तव

 सदैव सेवा भाव का कार्य करता हैं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघःरविंद्र श्रीवास्तव

—राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ प्रभावित गांवों का भ्रमण किया

नंदगंज (गाजीपुर)। जनपद में एक तरफ जहां सूखे का माहौल है, वहीं गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि की वजह से तटवर्ती इलाके में बाढ़ आ गई है। इसी कारण जनपद की एक बड़ी आबादी इन दिनों बाढ़ से प्रभावित है। मानवता का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने करंडा थाना क्षेत्र के दीनापुर, तुलसीपुर, मोहबलपुर आदि बाढ़ प्रभावित गांवों का नाव से भ्रमण किया। इस दौरान स्वयं सेवकों ने बाढ़ से पीड़ितों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना।

यही नहीं सेवा भाव का परिचय देते हुए नाव से आ-जा रहे गांव के लोगों की मदद भी की। बाढ़ से पीड़ित महिलाओं एवं पुरुषों का सामान नाव पर चढ़ाने से लेकर उतारने तक में स्वयं सेवकों ने मदद की।

इस मौके पर रविन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वंयसेवक राष्ट्र हित को सर्वोपरि मानते हुए देश, प्रदेश या क्षेत्र में सदैव सेवा भाव का कार्य करते रहते है। स्वयंसेवकों के अंदर राष्ट्र की भावना और सेवाभाव कूट-कूटकर भरी रहती है। कही भी किसी को विपत्ति में देखकर उनकी मदद करने को तुरंत पहुंच जाते हैं।

उसी सेवा भाव के कारण आज इस बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में स्वयं सेवक ग्रामीणों की मदद करने आए हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयं सेवक सह विभाग पर्यावरण प्रमुख संजय जी, सह जिला व्यवस्था प्रमुख सत्येंद्र जी, सह जिला शारीरक प्रमुख राज कुमार जी, खंड कार्यवाह नागेंद्र जी, जिला सम्पर्क प्रमुख प्रभाशंकर जी के साथ शशिकांत जी, गिरी जी, शिवम जी आदि स्वयं सेवक मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page