बाढ़ पीड़ितों ने शुरु किया पलायन

 बाढ़ पीड़ितों ने शुरु किया पलायन

भांवरकोल (गाजीपुर)। भांवरकोल विकास खंड क्षेत्र में गंगा नदी में आई बाढ़ के कारण धर्मपुरा, फिरोजपुर, शेरपुर के पूरवे डेरा सतर और पचासी गांव चारों तरफ से पानी से घिर गया है। विकास खंड मुख्यालय से ग्रामीणों का संपर्क टूट गया है। ग्रामीणों को गांव से बाहर निकलने के लिए एकमात्र नाव ही सहारा रह गया है। पीड़ितों गृहस्थी के सामानों के साथ पलायन शुरु कर दिया है।

मालूम हो कि पिछले कई दिनों से गंगा के जलस्टर में बढ़ाव का क्रम जारी है। जिले के दर्जनों गांव बाढ़ से प्रभावित है। भांवरकोल क्षेत्र के धर्मपुरा, फिरोजपुर, शेरपुर के पूरवे डेरा सतर और पचासी गांव भी बाढ़ के पानी से घिर गया है। इससे ग्रामीणों ने पलायन करना शुरु कर दिया है। वह गृहस्थी के सामानों के साथ ही मवेशियों को लेकर सुरक्षित स्थानों पर जा रहे हैं। लोगों को सुरक्षित स्थान पर जाने के लिए प्रशासन की तरफ से फिरोजपुर को सात और धर्मपुरा में तीन नाव गांव से बाहर सुरक्षित निकालने के लिए मुहैया कराई गई है। शेरपुर कला और खुर्द भी चारों तरफ से पानी से गिरता जा रहा है। भागड नाला से निकली गंगा धर्मपुरा, फिरोजपुर, जगतपुर कठार, जगदेवपुर, आमघाट, नकटीकोल, महेशपुर,रानीपुर आदि गांव भी बाढ़ के पानी से घिरते जा रहे है। किसानों द्वारा बोई गई भागड नाले के आसपास की फसल मिर्च, टमाटर बाजरा, ज्वार और पशुओं के खाने के लिए हरा चारा और पानी में डूब गया है। गंगा का विकराल रूप देखकर चटवर्ची इलाकों के लोग सहमें हुए है। क्षेत्र में बाढ़ राहत कार्य देख रहे अधिकारियों विरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि धरमपुरा और फिरोजपुर में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सूची बनाई जा रही है और उनका हर संभव मदद की जाएगी। पीड़ितों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी।

You cannot copy content of this page