चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया

 चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया

गाजीपुर। गहमर पुलिस ने शुक्रवार की रात देर रात संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी की बाइक बरामद किया। अभियुक्त के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर चालान कर दिया।
पुलिस अधीक्षक रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला जा रहा है। इस अभियान के तहत गहमर थाना के उपनिरीक्षक रामकुमार दुबे हमराहियों के साथ रात में करीब पौने 12 बजे देवल चौराहा पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच इस बाइक सवार को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति स्थानीय थाना क्षेत्र के देवल निवासी धनंजय कुमार यादव है। इसके कब्जे से चोरी की अपाचे बाइक बरामद की गई। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्ष के साथ कांस्टेबल विवेक कुमार त्रिपाठी, कांस्टेबल विनोद कुमार गौंड, कांस्टेबल अभिजित सिंह और कांस्टेबल शिवकुमार पाल शामिल थे।

You cannot copy content of this page