चार असलहा के साथ छह चोर गिरफ्तार

 चार असलहा के साथ छह चोर गिरफ्तार

—खानपुर पुलिस को मिली सफलता, चोरी का सामान भी बरामद

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस को बुधवार की भोर में बड़ी सफलता मिली। उसने क्षेत्र के साई की तकिया के पास से छह चोरों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 4 असलहा-कारतूस के साथ ही चोरी का गैस सिलेंडर, चूल्हा, ईन्वर्टर सहित हजारों नकदी बरामद किया। अभियुक्तों का चालान कर दिया।
क्षेत्राधिकारी सैदपुर हितेंद्र कृष्ण ने बताया कि एसपी रोहन पी बोत्रे के निर्देशन में जिला पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में रात में खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र पुलिस कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान भोर में करीब 3 बजे मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के साई की तकिया बेलहरी मोड़ के पास छह चोरों को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार चोरों में स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहरी निवासी हेमंत कुमार, सन्नी, विवेक उर्फ पुच्चू, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार और अविनाश शामिल है। हेमंत, सन्नी, विवेक और विशाल के पास से 315 बोर का एक-एक तमंचा और चार कारतूस के साथ ही चोरी का एक इन्वर्टर, एक बैटरी, एक गैस सिंलेडर खाली व एक चूल्हा के साथ ही 6700 रुपया नगद बरामद किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों का खिलाफ स्थानीय थाना में कई आपराधिक मामले पंजीकृत है। यह सभी शातिर किस्म के चोर है और क्षेत्र में चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी निरीक्षक के साथ उपनिरीक्षक रामसजन यादव, उपनिरीक्षक आशुतोष शुक्ला, हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव, कांस्टेबल रिंकू, कां. शमशेर सिंह, कां. धर्मेन्द्र पटेल, कां. आकाश सिंह और कांस्टेबल राहुल कुमार शामिल थे।

You cannot copy content of this page