गुमटी में आग लगने से हजारों का सामान जला

 गुमटी में आग लगने से हजारों का सामान जला

बिरनो (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के बाजिदपुर गांव के चट्टी पर गुरुवार की रात जनरल स्टोर की गुमटी में आग लग गई। इस आग में हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। इस मामले में दुकानदार नें अज्ञात के खिलाफ थानामें तहरीर दिया है।
वाजिदपुर गांव निवासी शुभम मद्देशिया की चट्टी पर गुमटी में कापी किताब सहित जनरल स्टोर की दुकान है। रोज की तरह वह दुकान बंद कर घर चला गया। भोर में कुछ लोगों ने देखा कि शुभम की गुमटी धू-धू कर जल रही है। इसके बाद लोगों ने उसे सूचना दी। सूचना मिलते ही वह भाग कर दुकान पर पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाया। इस आग में हजारों रुपये का सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। उसका आरोप है कि अराजक तत्वों ने उसकी गुमटी में आ लगाया है। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ थाना में तहरीर दी।

You cannot copy content of this page