पुलिस ने सात को किया गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कासिमाबाद थाना पुलिस ने मंगलवार को सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेजा।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह निर्देशन में जिला पुलिस अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में कासिमाबाद थाना पुलिस टीम ने मंगलवार को क्षेत्र के कटया लहंग और मुहम्मदपुर गांव से गैर जमानती वारंट में न्यायालय में उपस्थित न होने वाले सात वारंटियों को गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक मो. सरवर ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में स्थानीय थाना क्षेत्र के लहंग कटया निवासी रमेश शर्मा, अभय राजभर, दीपक राजभर, दिनेश यादव, संतु कुमार, प्रवीण कुमार और मुहम्मदपुर कुसुम निवासी लल्लन यादव शामिल है। बताया कि गिरफ्तार लोगों को नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मो. सरवर के साथ उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव, उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी, हेड कांस्टेबल आबिद अली, कांस्टेबल उपेन्द्र गौंड और कांस्टेबल नागेन्द्र शाह शामिल थे।