
गाजीपुर। गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की बैठक 4 जनवरी को शहर के कांहा हवेली में सुबह नौ बजे से किया जायेगा। यह जानकारी गाजीपुर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नागमणि मिश्रा ने दी। उन्होने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डा.आनंद मिश्रा हैं। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जायेगी।




