
सेवराई (गाजीपुर)। पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध देवी शक्तिपीठ माँ कामाख्या धाम गहमर पर नववर्ष की नये साल में श्रद्धालुओं की आस्था का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। वर्ष के पहले दिन माता रानी के दर्शन-पूजन के लिए तड़के भोर से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी।मंदिर के महंत आकाश राज तिवारी ने बताया कि नववर्ष पर करीब एक लाख श्रद्धालुओं ने माँ कामाख्या के दरबार में हाजिरी लगाकर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।भीड़ को देखते हुए मंदिर समिति ने दर्शन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे। पुलिस व मंदिर सेवकों की तैनाती के साथ बैरिकेडिंग की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।




