
गाजीपुर । सर्द हवाओ से ठण्ड लगातार बढ़ता ही जा रहा है ठण्ड से बचाव के लिए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है ताकि राहगीरो एवं दूर दराज से आने जाने वाले व्यक्तियों को कोई परेशानी न हो। ठण्ड से बचाव के लिए विभिन्न स्थानों पर स्थायी/अस्थाई रैन बसेरा बनाया गया है। इसी क्रम मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार की शाम आश्रय गृह आरटीआई चौराहा पीरनगर, एवं रेलवे स्टेशन परिसर पर बनाये गए रैन बसेरा का निरीक्षण कर वहा कि व्यवस्थाओं के देखा। रेलवे स्टेशन परिसर में मौजूद जरूरतमन्द लोगो को कम्बल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने रैन बसेरा में साफ सफाई, कंबल, चारपाई, रजाई, कि उपलब्धता कि जानकारी ली तथा उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। निरीक्षण में जिलाधिकारी ने रैन बसेरा में ठहरे हुए एक-एक राहगीर की जानकारी ली एवं उनका हाल जाना। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कर्मचारियों को निर्देश दिया कि किसी भी राहगीर को ठंड से किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो तथा यहां अलाव के लिए पर्याप्त मात्रा में लकड़ी की व्यवस्था रखी जाय। उन्होने कहा कि रैन बसेरा में अनावश्यक व्यक्ति का ठहराव न हो। इस पर विशेष ध्यान दिया जाय। उन्होंने कहां कि जिस भी राहगीर की इन्ट्री हो उसकी पहचान पत्र अवश्य देखे एवं रजिस्टर पर अंकन किया जाय। आधार कार्ड के साथ मोबाईल नम्बर अवश्य अंकित किया जाय। मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व दिनेश कुमार, उपजिलाधिकारी सदर रविश गुप्ता, तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार, अधीशासी अधिकारी नगर पालिका आदिलोग उपस्थित रहें।




