Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

संदीप अग्रवाल अध्यक्ष और महासचिव बने अमित राय

गाजीपुर। शहर के कान्हा हवेली में सोमवार को पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश के जनरल बॉडी की बैठक हुई। जिसमें नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। आब्जर्वर के रूप में पावरलिफ्टिंग इंडिया के अध्यक्ष सतीश कुमार (एकलव्य पुरस्कार विजेता), ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव अमित पांडेय एवं रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में मुख्य अग्निशमन अधिकारी भारतेंदु जोशी रहे। बैठक में मुख्य अतिथि जिला बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुधाकर राय एवं भाजपा के जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह रहे। बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से संस्था का नाम परिवर्तित करने के लिए प्रस्ताव आया। संस्था का नाम अब पावरलिफ्टिंग उत्तर प्रदेश किया गया। उसके बाद कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमे मुख्य संरक्षक एलजी मनोज सिन्हा, एसडीएम अभिषेक कुमार, पीआरओ वीसी सैयद अदनान अख्तर,जीएस तिवारी,अनुज दिक्षित,संदीप निगम,धीरेंद्र सिंह, राजधर मिश्रा, अध्यक्ष संदीप अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष हरदीप सिंह,उपाध्यक्षमृदुला अग्रवाल,अरविंद शर्मा,संजय सिंह,संजीव सिंह, जमुना गुरुंग, महासचिव-अमित राय,कोषाध्यक्ष- सुजीत कुमार झा संयुक्त सचिव मोहम्मद एजाज खान,शत्रुघ्न लाल तथा कार्यकारिणी सदस्य भुवनेंद्र कुमार, पुनीत सिंघल ,अमित सैनी,कमलापति त्रिपाठी,बालकृष्ण मूर्ति, प्रदीप यादव हुए। संस्था के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Popular Articles