Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम गोदाम का निरीक्षण किया

गाजीपुर। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने सोमवार को ईवीएम गोदाम का त्रैमासिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान विभिन्न अधिकारीगण एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के उपस्थिति में ईवीएम गोदाम खोला गया। इस अवसर पर ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित भंडारण, सीलिंग व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की गई, जो संतोषजनक पाई गई। निरीक्षण के दौरान दिनेश कुमार, अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०),  रविकान्त राय (भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस), राजेश कुमार यादव (समाजवादी पार्टी),  राजन कुमार प्रजापति (भारतीय जनता पार्टी),  आदित्य कुशवाहा (बहुजन समाज पार्टी) तथा जावेद अहमद (आम आदमी पार्टी) उपस्थित रहे।

Popular Articles