गंगा में डूबा किशोर, मौत
करंडा (गाजीपुर)। करंडा थाना क्षेत्र के चकेरी घाट पर गुरुवार की सुबह नहाते समय गंगा में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। इस घटना से जहां मृतक के घर कोहराम मच गया। वहीं गांववासियों में शोक की लहर दौड़ गई।
बताया गया है कि करंडा क्षेत्र के खनगह खुर्द निवासी कुद्दुस नट का पुत्र आजाद उर्फ पिंटू (17) आज सुबह करीब नौ बजे अपने तीन साथियों के साथ नहाने के लिए गंगा घाट पर गया था। नहाते-नहाते पिंटू गहने पानी में चला गया और डूबने लगा। यह देख उसके साथी शोर मचाने लगे। आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह से पिंटू को पानी से बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिवार के लोग भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में किशोर सैदपुर अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मच गया। परिजन चीख-पुकार करने लगे। मौजूद लोग उन्हें सांत्वना देते हुए दुर्घटना के लिए ऊपर वाले की दुहाई देते रहे।