सम्मानित कर कर्मियों ने दी आनंद कुमार त्रिपाठी को विदाई

—सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने में अपना समय देने का अनुरोध किया मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। युसुफपुर सहकारी संघ भवन में शुक्रवार को सहकारी कर्मियों विदाई-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें डीसीबी के पूर्व शाखा प्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी के सेवानिवृत्त होने पर प्रतीक चिन्ह व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने आनंद कुमार त्रिपाठी […]

जीएसटी वृद्धि का सभी पर पड़ेगा खराब असरःअबू फखर

—व्यापारी नेताओं ने किया जीएसटी वृद्धि का विरोध, वित्तमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा गाजीपुर। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अबू फखर खां के नेतृत्व में व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उप जिलाधिकारी से मिला। इस दौरान विभिन्न खाद्य सामग्रियों सहित अन्य वस्तुओं में जीएसटी वृद्धि का विरोध करते हुए केंद्रीय वित्तमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन […]

सौतेले पुत्र ने मां को मारी गोली, हुआ फरार

करंडा (गाजीपुर)। करंडा थाना क्षेत्र के बासुचक गांव में शुक्रवार को दिन में सौतेले पुत्र ने किसी बात को लेकर मां को गोली मार दी। वारदात के बाद पुत्र फरार हो गया। परिवार के लोग उपचार के लिए घायल को वाराणसी ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।घटना के संबंध में […]

भारत गौरव सम्मान से नवाजे गए ब्रजभूषण दुबे

गाजीपुर। बीते गुरुवार को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सांगरी-ला-ईरोज होटल में इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स व क्राइम कंट्रोल काउंसिल द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें इसमें जिले के मनिहारी क्षेत्र के युसूफपुर निवासी समग्र विकास विकास इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष और चर्चित यूट्यूबर ब्रजभूषण दुबे को भारत गौरव सम्मान से नवाजा गया।इस मौके […]

लावण्या ने सनबीम स्कूल का नाम रोशन किया

गाजीपुर। सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम शुक्रवार को घोषित हुआ। नगर के प्रतिष्ठित सनबीम स्कूल महाराजगंज ने इस बार भी अपने वर्चस्व को बरकरार रखा। विद्यालय के लावण्या ठाकुर 95 प्रतिशत प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन करते हुए दबदबा कायम रखा। इसके अलावा कीर्ति अग्रवाल 92 प्रतिशत, हरिओम भारद्वाज 91 और शशिकांत बिंद 89 […]

माउंट लिट्रा जी स्कूल के सौरभ ने जिले में लहराया

गाजीपुर। नगर के बंधवा स्थित माउंट लिट्रा जी स्‍कूल ने अपने स्‍थापना के बाद बहुत कम समय में ही कड़ी मेहनत के बदौलत शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाया है। स्कूल द्वारा बच्चों के पठन-पाठन पर विशेष ध्यान दिया जाता रहा है। इसी का परिणाम है कि सीबीएसई बोर्ड 2021 बैच के इंटरमीडिएट की […]

फिर शिक्षा माफिया की करोडों की भूमि कुर्क

गाजीपुर। प्रशासन द्वारा शिक्षा माफिया राजेंद्र कुशवाहा के खिलाफ लगातार कार्रवाई का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर प्रशासन ने सदर कोतवाली क्षेत्र के रघुनाथपुर छावनी लाइन स्थित शिक्षा माफिया राजेंद्र सिंह कुशवाहा उपरोक्त व जीउत कुशवाहा के नाम रजिस्ट्री कराई गई बेनामी करोड़ों की भूमि को शुक्रवार को […]

कई निरीक्षक/उपनिरीक्षक इधर से उधर

गाजीपुर। कानून व्‍यवस्था को चुस्‍त-दुरुस्‍त बनाए रखने को लेकर पुलिस अधीक्षक रोहित पी बोत्रे गंभीर हैं। इसी के मद्देनजर उन्होंने आधा दर्जन निरीक्षक और उपनिरीक्षक का स्‍थानांतरण किया है। निरीक्षक पवन कुमार उपाध्‍याय प्रभारी एएचटीयू को प्रभारी निरीक्षक गहमर, निरीक्षक राजू दिवाकर अतिरिक्‍त निरीक्षक थाना भुड़कुड़ा को प्रभारी निरीक्षक भुड़कुड़ा, निरीक्षक विश्‍वनाथ यादव अतिरिक्‍त निरीक्षक […]

मुख्य संरक्षा आयुक्त ने स्टेशन का किया निरीक्षण, दिया दिशा-निर्देश

दिलदारनगर (गाजीपुर)। हाजीपुर जोन के मुख्य संरक्षा आयुक्त शिवकुमार प्रसाद गुरूवार को दिलदारनगर स्टेशन पहुंचे। इस दौरान संरक्षा एवं सुरक्षा को देखते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। आयुक्त डीडीयू से शेरा स्पेशल से सुबह साढ़े 9 बजे बजे दिलदारनगर स्टेशन पहुंचे। इसके बाद पैनल व रिले रूम, रेलवे ट्रैक, नया पैनल रूम, गॉर्ड रनिंग […]

रोहित कुमार जिलाध्यक्ष और सौरभ पाठक सचिव चयनित

गाजीपुर। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन शाखा गाजीपुर उत्तर प्रदेश की मासिक बैठक संगठन भवन अंधऊ पावर हाउस पर गुरुवार को हुई। इसमें वर्तमान जनपद अध्यक्ष पंकज कुमार और जनपद सचिव रवि चौरसिया के अन्यत्र जिले में स्थानांतरण हो जाने के फलस्वरूप समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अवर अभियंता रोहित कुमार को जनपद अध्यक्ष […]

You cannot copy content of this page