
जमानियां (गाजीपुर)। अनुरक्षण माह के तहत विद्युत वितरण खण्ड चतुर्थ के अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ने शुक्रवार को उपकेंद्र जमानिया, सबलपुर और गोहदा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवर अभियंताओं संग कंट्रोल रूम में लगे पैनल, ट्रांसफार्मरों पर लगे एलए., सिलिका जेल, इनकमिंग-आउटगोइंग फ्यूज सहित अन्य उपकरणों की गहन जांच की। इस दौरान कुछ उपकरणों में कमियां पाई। जिनकी सूचना संबंधित अधिकारियों को भेज दिया। इसे बाद उन्होने 33/11 केवी जमानियां उपकेंद्र पर संविदा कर्मियों के उपस्थिति रजिस्टर की जांच की। उन्होंने उपकेंद्रों पर तैनात अवर अभियंताओं को निर्देशित किया कि सभी फील्ड लाइनमैन फॉल्ट बनाते समय सेफ्टी किट का प्रयोग करें। अधिशाषी अभियंता विजय कुमार ने चेतावनी दिया कि यदि बिना सेफ्टी किट कार्य करते हुए शिकायत सोशल मीडिया या किसी भी माध्यम से मिलती है तो संबंधित संविदा कर्मी को तत्काल बर्खास्त कर दिया जाएगा। साथ ही जिम्मेदार अवर अभियंताओं पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।




