Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

मूर्ति विसर्जन उसी स्थान पर होगा जहां होता था

गाजीपुर। दशहरा व दुर्गा पूजा को सकुशल तथा शांतिपूर्ण ढंग से मनाये जाने के लिए जिलाधिकारी अविनाश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक डॉ0 ईरज राजा ने मूर्ति विसर्जन के लिए चिन्हित स्थानो का निरीक्षण किया। रजागंज चौकी के पीछे मूर्ति विसर्जन स्थल का जायजा लिया। उन्होने कहा कि पूर्व में जिन स्थानों पर व जिस तरह से मूर्ति विसर्जित की गयी थी। उसी तरह से मूर्ति विसर्जन किया जायेगा। कोई स्थान परिवर्तन नहीं होगा। मूर्ति विसर्जन के समय ग्रामीणो/शहरो के मूर्ति विसर्जन का समय निर्धारित के अनुसार ही किया जायेगा। कोई भी मूर्ति नालो, नहरो तथा गंगा नदी में विसर्जित नही करेगा। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल,उपजिलाधिकारी सदर मनोज पाठक, क्षेत्राधिकारी सदर, ईओ धीरेंद्र राय एवं अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular Articles