Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

यातायात पुलिस ने वाहनों पर लगे काली फिल्म हटवाया

गाजीपुर। त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में गुरुवार को शहर के प्रमुख चौराहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहनों पर लगे काली फिल्म, हूटर, पद सूचक, जाति या धर्म से संबंधित लिखावट वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई । यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कई वाहनों का चालान भी किया गया।

यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी ने कई वाहनों से काली फिल्म उतरवाया। बिना हेलमेट बाइक सवारो को हिदायत देकर जाने दिया। कई वाहनो पर लिखे जाति सूचक शब्दों को हटाया गया। इस अभियान का नेतृत्व कर रहे यातायात प्रभारी मनीष त्रिपाठी, टीएसआई गया प्रसाद रावत और टीएसआई रंजीत कुमार गिरी ने बताया कि यह कार्रवाई यातायात नियमों को सख़्ती से लागू कराने और साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

पुलिस का कहना है कि यह अभियान जारी रहेगा, ताकि त्यौहारों के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा और सुव्यवस्थित यातायात सुनिश्चित किया जा सके ।इस दौरान मुख्य आरक्षी प्रभु नाथ, गजराज, मनीष कुमार, कैलाश प्रसाद और मिनेश कुमार सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मी सक्रिय रूप से तैनात रहे।

Popular Articles