Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जायः राज्यमंत्री

गाजीपुर । ग्राम्य विकास एवं समग्र ग्राम विकास, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने लोक निर्माण विभाग के अतिथि गृह में अधिकारियों संग बैठक कर सरकार की विभिन्न परक योजनाओं की समीक्षा की। उन्होने सभी खण्ड विकास अधिकारियो को निर्देशित किया कि विकास खण्डों में जन चौपाल के माध्यम से समाज के निचले पायदान पर स्थिति सभी व्यक्तियों को सरकार की लाभपरक योजनाओं का लाभ दिया जाय। कोई भी पात्र सरकार की योजनाओं से वन्चित न रहे। उन्होने निर्देश दिया कि योजनाओं का लाभ देने में किसी भी प्रकार का भेद भाव न किया जाय। उन्होने गॉव में बने अमृत सरोवरो पर फलदार वृक्ष लगवाने का निर्देश दिया ताकि आने वाले पीड़ियों को इनका लाभ मिले। गंव में जल जीवन मिशन के तहत खोदी गयी सड़कों को सही कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह को स्वालम्बि बनाये जाय। उन्होने अधिकारियों को अपील किया कि वे एक पेड़ मॉ के नाम अवश्य लगाये। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य करण्डा-2 शैलेष राम, मुख्य विकास अधिकरी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द सरोज, डी0सी0 मनरेगा, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिकारीगंण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Popular Articles