
ग़ाज़ीपुर । बासुदेवपुर गांव में स्व. पुरुषोत्तम तिवारी रामलीला समिति हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी नवरात्र के पहले दिन से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ राम जन्म लीला से किया गया। मालूम हो कि यह वर्ष समिति की रामलीला का शताब्दी वर्ष है। इस ऐतिहासिक अवसर को लेकर न केवल बासुदेवपुर बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह का वातावरण व्याप्त है।आयोजन को सफल एवं भव्य बनाने हेतु समिति की कार्यकारिणी का गठन किया गया है। समिति में प्रबंधक महंथ तिवारी,अध्यक्ष विनोद सिंह, कोषाध्यक्ष रामदरश गुप्ता,उपाध्यक्ष घूरा यादव,व्यास दया सिंह एवं रामदयाल शर्मा,संरक्षक हरिगोविंद सिंह,डायरेक्टर कुबेर कुशवाहा, सुमित सिंह एवं बबुआ सिंह ने समस्त ग्रामवासियों, क्षेत्रीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस शताब्दी वर्ष के ऐतिहासिक आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म, संस्कृति एवं परंपरा के इस महान उत्सव को सफल बनाने में सहभागी बनें। समिति ने सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया कि जिनके सहयोग एवं समर्पण से यह आयोजन प्रतिवर्ष निरंतर सफल होता आ रहा है।




