
रेवतीपुर (गाजीपुर)। विकास खंड के पकड़ी गांव के किसान अनूप राय ने पिंक ताइवान अमरूद के साथ पूसा नन्हा पपीता की सहफसली खेती किया है। जिला उद्यान अधिकारी आशीष कुमार ने अनूप राय के खेत पर जाकर देखा । उन्होंने बताया कि जिले के प्रगतिशील कृषक अनूप राय सौ से अधिक अमरूद के पिंक ताइवान प्रजाति के पौधे लगाए हैं। जो मात्र 6 से 7 महीने में 5 से 6 किलो प्रति पौधे 500 ग्राम से अधिक के उच्च कोटि के फल तैयार हो चुके हैं। अभी उसमें छोटे फल और फूल भी आ रहे हैं। साथ ही उन्होंने सहफसली खेती के रूप में पूसा नन्हा प्रजाति का पपीता भी लगाया है जो चार महीने में फल आ चुके हैं। जिला उद्यान अधिकारी ने कहा कि अनूप राय से प्रेरणा लेकर अन्य किसानों को भी इस तरह की खेती करनी चाहिए। जिससे अधिक लाभ मिल सके।प्रगतिशील किसान अनूप राय ने बताया कि अमरूद और पपीते में रासायनिक का प्रयोग नहीं किए हैं। कीटों के रोकथाम के लिए नीम ऑयल, स्टिकी ट्रैप, फेरोमेन ट्रैप, लाइट ट्रैप इत्यादि का प्रयोग करके बहुत कम लागत में बिना रासायनिक का फसल तैयार किया है। आमतौर पर बरसात के मौसम में फलों पर फल छेदक कीटों का प्रकोप रहता है लेकिन इस तकनीक से कीटों का प्रकोप नहीं है।




