Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

बेलासी में हुई संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा

गाजीपुर । सस्कृत भाषा के विकास के लिए संस्कृत शिक्षण संस्थान भी विभिन्न तरह के शैक्षिक आयोजन कराते हैं। देवकली ब्लाक के सत्यवती संस्कृत महाविद्यालय बेलासी में जनपद स्तरीय संस्कृत प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि स्वाभिमान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ देवेश सिंह ने संस्कृत के प्रचार प्रसार व संस्कृत का जीवन में प्रभाव पर विस्तार से बताया। संस्कृत विषय पर हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट स्तर के विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा में आकांक्षा ने प्रथम, सत्यम मोदनवाल द्वितीय  तथा पवन यादव ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। सामान्य ज्ञान के बाद संस्कृत गीत प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। संगीत प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार रिया विश्वकर्मा , द्वितीय पुरस्कार अंतिमा कुमारी और तृतीय पुरस्कार अंशु कुमारी तथा सांत्वना पुरस्कार जन्नत निशा, सुगंधा विश्वकर्मा व महाश्वेता तीनों ने प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन आयुष तिवारी ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायकमंडल में बहरूम उलूम संस्कृत महाविद्यालय बहरियाबाद के प्राचार्य हामिद, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर की प्रवक्ता डॉ प्रज्ञा दीक्षित , राजकीय सिटी इंटर कॉलेज के प्रवक्ता संदीप यादव और आदर्श संस्कृत महाविद्यालय वाजिदपुर के प्रवक्ता विद्यानिधि दूबे रहे। संस्कृत महाविद्यालय के प्रबंधक उदयभान तिवारी और प्रदीप राय ‘मंटू प्रधान’ ने प्रतियोगिता में आये हुए अध्यापकों तथा निर्णायकों को स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अमितेश मिश्रा प्रदेश अध्यक्ष स्वाभिमान संगठन, राजन आईटीआई बासुपुर के प्रबंधक मनोज पांडेय,  वेदप्रकाश तिवारी संरक्षक स्वाभिमान संगठन ,  चंद्रकेश तिवारी, गोविंद चौधरी, बलवंत बिंद प्रधान , पियूष सिंह, अरूणेश पांडेय, सुनील निषाद, आसिफ अली आदि ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी।

Popular Articles