Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

महिला यौन उत्पीड़न निवारण समिति गठित

गाजीपुर। पीजी कालेज में 24 जुलाई को महिला यौन उत्पीड़न से संबंधित शिकायतों के निवारण के लिए एक आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने समिति के सदस्यों को नियुक्ति पत्र सौंपकर इसकी शुरुआत की। समिति की अध्यक्षता प्रोफेसर डॉ. मीना सिंह (संगीत विभाग) करेंगी। जबकि डॉ. रागिनी अहिरवार (जंतु विज्ञान विभाग), डॉ. प्रतिमा सिंह (गणित विभाग), और डॉ. शिप्रा सिंह (गृह विज्ञान विभाग) इसके सदस्य हैं। प्राचार्य डॉ. पाण्डेय ने कहा कि यह समिति महाविद्यालय में महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के लिए शिकायतों का निष्पक्ष और त्वरित निवारण एवं निस्तारण करेगी। अधिक जानकारी के लिए कमेटी के सदस्यों से छात्र-छात्राएं आवश्यकता अनुसार संपर्क कर सकते हैं। कमेटी के सदस्य छात्र-छात्राओं की सहायता के लिए सभी कार्य दिवस पर परिसर में उपलब्ध रहेंगे।

Popular Articles