Friday, May 1, 2026

Top 5 This Week

spot_img

पीजी कालेज में काउंसलिंग 23 से

गाजीपुर। पीजी कालेज में  सत्र 2025-26 के लिए प्रवेश परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि प्रवेश के लिए काउंसलिंग 23, 24 और 25 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उन्होंने समस्त अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे के मध्य महाविद्यालय में उपस्थित होकर अपना प्रवेश सुनिश्चित करें। प्राचार्य ने यह भी जोड़ा कि काउंसलिंग प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी अभ्यर्थियों से समयबद्धता और आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति की अपेक्षा की जाती है।

Popular Articles