
गाजीपुर। गौ-सेवा आयोग के सदस्य रमाकान्त उपाध्याय ने रविवार को दो गौ-शाला का निरीक्षण किया।उन्होने सम्बन्धित अधिकारी का आवश्यक निर्देश दिये। उन्होने मरदह ब्लाक के कंसहरी गौशाला एवं सदर ब्लाक के आरटीआई गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने आरटीआई गौशाला में गौवंश का पूजा कर माल्यार्पण करते हुए गुड खिलाया एवं गौ-शाला में पौधरोपण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होने पशुओ को दिये जाने वाले हरा चारा, पानी, चोकर, चुन्नी, भूसा, गुड, नमक एवं समय समय पर कराये जाने वाले टीकाकरण की जानकारी ली तथा अधिकारियों को सरकार द्वारा अनुमन्य की जा रही धनराशि के सापेक्ष दिये जाने वाले खाद्य समाग्री की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। उन्होने गौशाला में बिमार पशुओ को चिकित्सकीय परीक्षण कर उपचार कराने का निर्देश दिया तथा कहा कि कोई भी बिमार पशु को स्वस्थ्य पशुओ के साथ न रखा जाये।इसके लिए एक अलग सेड बनाते हुए बिमार पशुओ को रखने तथा गौशाला मे साफ-सफाई का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि गौशाला में नीम, बरगद, पीपल, पाकड़, सहजन का पेड़ लगाया जाये ताकि पशुओ को छाया के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन एवं हरा चारा पर्याप्त मात्रा मे मिल सके। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री की जन सहभागिता योजना के माध्यम से गौ-शाला के स्वयं सहायता समूह एवं कुपोषित बच्चो के परिवारो को इस योजना का लाभ दिया जाये। इस योजना के माध्यम से खेती करने वाले किसानो को भी लाभ प्राप्त होगा। जिसके माध्यम से किसान प्राकृतिक खेती कर सकेगे। किसान गोबर के माध्यम से अपने घर पर बायोगैस का उपयोग कर सकेगे। बायोगैस लगाने हेतु सरकार सब्सीडी भी दे रही है। घर में गैस बनना शुरू होगा, गोबर से खाद बनेगी तथा गाय के गोमूत्र जो यूरिया के रूप में काम करेगा। उन्होने गौवंश के गोमूत्र एंव गोबर की विशेषता बताते हुए कहा कि गाय के गोमूत्र एवं दूध से कैंसर जैसी घातक बिमारी एंव अन्य बिमारियां दूर होती है तथा गोबर के खाद से बंजर खेतो पर प्राकृतिक खेती की जा सकेगी। इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी एके.सिंह, जिलाध्यक्ष किसान मोर्चा रूद्ध प्रताप सिंह, एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित थे।




