Wednesday, April 29, 2026

Top 5 This Week

spot_img

जिलाधिकारी ने स्मार्ट स्कूल का किया निरीक्षण

गाजीपुर। एचडीएफसी बैक ने सीएसआर परिर्वतन के तहत 15 प्राथमिक विद्यालयों को स्मार्ट स्कूल में परिर्वतन करने के लक्ष्य के क्रम में मंगलवार को जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने प्राथमिक विद्यालय अरसदपुर बिरनो में एचडीएफसी बैंक द्वारा कराये गये कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास में बारी- बारी बच्चो को पढ़ाकर उनके शिक्षा की गुणवत्ता को जॉचा। विद्यालय में पीने का पानी, साफ- सफाई, शौचालय सभी व्यवस्थाएं सही पायी गयी। उन्होने विद्यालय में मिड डे मिल में बने खाने को चेक किया जो सही पाया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय परिसर में ही बने ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस मौके पर एचडीएफसी बैंक के शाखा प्रबंधक निशिकांत राय तथा बैंक के क्लस्टर हेड कृष्णा कुमार मिश्रा रहे। 

Popular Articles