Categories: राजनीति

सपा के पक्ष में लामबंद हो गई हैं महिलाएंःविभा पाल

—नेताओं-कार्यकर्ताओं ने किया मनोनीत प्रदेश सचिव

गाजीपुर। समाजवादी महिला सभा के मनोनीत प्रदेश सचिव विभा पाल का जिलाध्यक्ष रामधारी यादव के नेतृत्व में पार्टी कार्यालय समता भवन पर शुक्रवार को स्वागत किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि विभा जी के मनोनयन से महिलाओं का हौसला बढ़ा है। उनके अंदरर एक नए उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है। हमें उम्मीद है कि जिस भरोसे और विश्वास के साथ पार्टी ने उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे और विश्वास पर वह शत-प्रतिशत खरा उतरते हुए ईमानदारी पूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगी।
अपने स्वागत से अभिभूत विभा पाल ने पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश के नौजवानों और महिलाओं ने अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें लिया है। प्रदेश में परिवर्तन की बयार चल रही है। भाजपा सरकार से धोखा खाए नौजवान और महिलाएं इस सरकार में लगातार प्रताड़ित हो रही हैं। महिलाएं समाजवादी पार्टी के पक्ष में पूरी तरह से लामबंद हो गयी है। 2022 के विधानसभा चुनाव में नौजवान और महिलाएं भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। इस अवसर पर जैकिशन साहू, आशा यादव, विजापत यादव, जितेंद्र पाल, रविन्द्र प्रताप यादव, चौथी यादव, दिनेश यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, सिकंदर कन्नौजिया, राजेंद्र यादव, अमित ठाकुर, रामाशीष यादव, सदानंद कन्नौजिया, संग्राम बिंद, सदानंद यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, रामयश यादव, राहुल सिंह, नफीसा बेगम, रीता विश्वकर्मा, कन्हैया यादव, राजेश यादव, प्रज्ञा सिंह, पारस यादव, सुखपाल यादव, राम ज्ञान यादव, लड्डन खां, रणजीत यादव, रजनीकांत यादव, हरवंश यादव, द्वारिका यादव, रामनगीना यादव आदि उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

samvadkhabar

Recent Posts

अब ऊंट पहाड़ के नीचे आ गया है समझ में आ जाएगाः सीएम मोहन यादव

गाजीपुर। लोकसभा गाज़ीपुर के भाजपा प्रत्याशी पारसनाथ राय के समर्थन में जंगीपुर के शेखपुर हनुमान…

11 hours ago

बैडमिंटन संघ ने किया जागरुक

गाजीपुर। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत रविवार को नेहरू स्टेडियम के इंडोर हाल में बैडमिंटन…

11 hours ago

टेंपों से गिरकर महिला की मौत

रेवतीपुर (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के साइतबांध गांव के पास ताडीघाट बारा नेशनल हाइवे पर रविवार…

11 hours ago

नुसरत अंसारी को चुनाव चिन्ह छड़ी

गाजीपुर। लोक सभा के लिए नाम वापसी एवं चुनाव चिन्ह आवंटन न्यायालय कक्ष में हुआ।…

2 days ago

देश के विकास और सम्मान के प्रति समर्पित है भाजपा

सैदपुर (गाजीपुर)। लोकसभा गाजीपुर क्षेत्र के विधान सभा सैदपुर के गदनपुर, बहदिया, गोरखा, बहुरा, रामपुर…

2 days ago

आरपीएफ ने चोरी का सामान किया बरामद, एक गिरफ्तार

गाजीपुर। आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को रौजा ओवरव्रिज के नीचे एक कबाड़ बिनने वाले…

2 days ago