तस्कर को गिरफ्तार किया, गांजा बरामद
गाजीपुर। सदर कोतवाली पुलिस ने रविवार की सुबह क्षेत्र के सकलेनाबाद में एक तस्कर को गिरफ्तार किया। उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर सदर कोतवाल विमल मिश्रा गोराबाजार चौकी प्रभारी सुनील कुमार तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ लंका तिराहा पर मौजूद थे। इसी दौरान सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर भारी मात्रा में गांजा लेकर महुआबाग से सलकेनाबाद वाली सड़क से आ रहा है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हो गई। जैसी ही पुलिस टीम सकलेनाबाद पहुंची, उसे देखते ही एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा। इस पर पुलिस ने दौड़ाकर उसे गिरफ्तार कर दिया। उसके पास से 1 किलो 6 सौ ग्राम गांजा बरामद किया। कोतवाल में बताया कि फंदे में आया तस्कर कोतवाली क्षेत्र के निगाहीबेग निवासी वसीम है। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा तस्करी के कार्य में लम्बे समय से लिप्त है। इसके खिलाफ कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज है। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में कांस्टेबल विशाल गुप्ता, कांस्टेबल अरुन कुमार यादव, कांस्टेबल विकास तिवारी और कांस्टेबल गोविंद सिंह शामिल थे।